Saturday, October 18, 2014

सफलता की कुंजी

वही सबसे तेज चलता है, जो अकेला चलता है। 
प्रत्येक अच्छा कार्य पहले असम्भव नजर आता है। 
ऊद्यम ही सफलता की कुंजी है। 
एकाग्रता से ही विजय मिलती है। 
कीर्ति वीरोचित कार्यो की सुगन्ध है। 
भाग्य साहसी का साथ देता है। 
सफलता अत्यधिक परिश्रम चाहती है। 
विवेक बहादुरी का उत्तम अंश है। 
कार्य उद्यम से सिद्ध होते है, मनोरथो से नही।
संकल्प ही मनुष्य का बल है।
प्रचंड वायु मे भी पहाड विचलित नही होते।
कर्म करने मे ही अधिकार है, फल मे नही।
मेहनत, हिम्मत और लगन से कल्पना साकार होती है।
अपने शक्तियो पर भरोसा करने वाला कभी असफल नही होता।
@R.Pसफलता की कुंजी

Wednesday, October 1, 2014

टेक्निकल प्यार !

टेक्निकल प्यार !!!
फेसबुक-सा फेस है तेरा, गूगल-सी हैं आंखें,
एंटर करके सर्च करूं तो बस मुझको ही ताकें।
रेडिफ जैसे लाल गाल तेरे, हॉटमेल से होंठ, बल
खा के चलती जब तू, लगे जिगर पे चोट।
सुराहीदार गर्दन तेरी लगती ज्यों जी-मेल,
अपने दिल के इंटरनेट पर पढ़ मेरा ई-मेल।
हुआ तेरे प्यार में जोगी, तू बन मेरी जोगिन,
अपने दिल की वेबसाइट पर कर मुझे लॉगिन।
तेरे दिल की हार्डडिस्क में और कोई आए, करे
जो कोई कोशिश तो पासवर्ड गलत बताए।
गली-मोहल्ले के वायरस जो तुझ पर डोरे डाले,
बनकर एंटी वायरस मैं नाकाम कर दूं सब चालें।
फिर हम पंछी शादी के सीपीयू में बंध जाएंगे,
इस दुनिया से दूर कहीं डिजिटल घर बनाएंगे।
ऐसे तकनीकी बच्चे जब इस धरती पर आएंगे, सच
कहता हूं आते ही दुनिया में धूम मचाएंगे।
डाक्टर-नर्स सभी देख दांतों तले
उंगली दबाएंगे, जब ये बच्चे रोने की जगह ‘याहू-
याहू्’ गाएंगे।
टेक्निकल प्यार !